{"_id":"5c6edfd8bdec220c2959e916","slug":"141550770136-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए युवा आगे आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए युवा आगे आएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन गुरुवार को सांईं मंदिर के परिसर में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने कहा कि स्वयंसेवियों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने में आगे आना होगा। अधिक से अधिक मतदान के जरिए देश का लोकतंत्र मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि रासेयो के माध्यम से युवाओं का सामाजिक एवं नैतिक उत्थान होता है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर अपने देश के लिए कुछ करने की जरूरत है। प्राचार्य डा. रविंद्रनाथ राय ने कहा कि रासेयो युवा वर्ग को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। सात दिन का प्रतिवेदन कार्यक्रम अधिकारी डा. विलोक सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रो. अजय राय, डा. ओपी सिंह, प्रो. अवधेश नारायण राय, अरविंद शर्मा, अमित राय आदि उपस्थित थे। संचालन डा. नरनारायण एवं आभार द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी डा. रविशंकर राय ने व्यक्त किया। पीजी कालेज के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. श्रीकांत पांडेय ने कहा कि स्वयं सेवकों ने जो अभियान चलाया है वह स्वयं एवं समाज के लिए बहुत उपयोगी है। डॉ. डीके सिंह ने स्वयं सेवकों को नकारात्मकता से बचने के लिए सुझाव दिया। डॉ. रविशंकर ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कराए गए कार्यक्रमों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डा. एसबी सिंह ने स्वयं सेवकों को राष्ट्र के प्रति ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ होने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्येंद्रनाथ सिंह ने सात दिन की कार्यवृत्ति के बारे में बताया। डॉ. जेके राव एवं डॉ. गोपाल सिंह यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवकों को शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में विशेष शिविर का समापन हुआ। इसमें छात्रों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वासुदेव पांडेय ने कहा कि रासेयो के माध्यम से समाज तथा देश का विकास संभव है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।