फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गिरने लगा कोहरा, प्रभावित रहा जनजीवन

गिरने लगा कोहरा, प्रभावित रहा जनजीवन

Sat, 05 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
गिरने लगा कोहरा, प्रभावित रहा जनजीवन
गाजीपुर। घने कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड नेे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते गुरुवार से कोहरा गिरने का क्रम जारी है। देर रात कोहरा गिरने का जो क्रम शुरू हो रहा है, वह सुबह सात से आठ बजे तक बना रह रहा है। शनिवार को घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित रहा। लाइटों के सहारे वाहन धीमी रफ्तार से आते-जाते रहे। मौसम की मार से खासकर दिहाड़ी मजदूरी करने वालों पर आफत आने लगी है।
विज्ञापन

दिसंबर माह के पहले सप्ताह से ही ठंड का असर महसूस होनेे लगा था। पिछले तीन दिनों से ठंडी हवा चलने से हर कोई ठंड से ठिठुरते हुए इससे राहत के लिए तरह-तरह का जतन कर रहा है। पिछले तीन दिनों से कोहरा का क्रम बना हुआ है, जिससे गलन के साथ ही सर्दी का प्रभाव भी बढ़ गया है। ठंड का आम लोगों के साथ ही बाजार पर दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां लोग शाम होने ही घरों में दुबक जा रहे हैं, वहीं दुकानें भी समय से पहले ही बंद हो जा रही हैं। शुक्रवार की रात से ही कोहरा गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह शनिवार की सुबह सात बजे तक जारी रहा। कोहरा से जहां सर्दी में भी इजाफा हो गया। राहत के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। धुंध की वजह से मार्गों पर आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक लाइटों की रोशनी में धीमी रफ्तार में आते-जाते रहे, जिससे समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। ठंड की सबसे अधिक मार दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed