{"_id":"5be9bbb5bdec2269a12fced2","slug":"141542044597-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के विकास में स्व. विजय राम का योगदान अतुलनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के विकास में स्व. विजय राम का योगदान अतुलनीय
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
्रमनिहारी(गाजीपुर)। बहन मायावती महाविद्यालय चौकड़ी चौरा के संस्थापक विजय राम की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने स्व. राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कहा की उन्होंने इस पिछड़े इलाके में विद्यालय एवं महाविद्यालय की स्थापना की। इस क्षेत्र के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है।
पूर्व विधायक विजय कुमार ने कहा की विजयराम इस क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए बराबर फिक्रमंद रहते थे। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं क्षेत्र के बुजुर्ग असहाय पुरुष, महिलाओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुरेश राम ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह एवं पूर्व विधायक विजय कुमार एवं अमेरिका राम प्रधान को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमेरिका प्रधान, प्रबंधक सुरेश राम, ओमकार यादव, अशोक सिंह पप्पू, राहुल यादव, सुदर्शन, मुन्नीलाल, रितेश कुमार, अच्छेलाल आदि उपस्थित थे।