{"_id":"5bad12be867a557f24049242","slug":"141538069182-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब हम बदलेंगे तभी यह दुनिया बदलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब हम बदलेंगे तभी यह दुनिया बदलेगी
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के तहत ‘स्वच्छ भारत: स्वस्थ भारत’ विषय पर विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय की ‘प्रज्ञा’ रेंजर छात्राओं ने कहा कि स्वतंत्रता से ज्यादा हमें स्वच्छता की जरूरत है। हमें अपनी सफाई के साथ-साथ अपने परिवेश को भी साफ रखना होगा। कहा कि जब हम बदलेंगे तभी यह दुनिया बदलेगी। स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों का काम नहीं है बल्कि सबकी जिम्मेदारी है।
विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में शिखा यादव प्रथम, अंकिता यादव द्वितीय तथा शिवांगी गोंड तृतीय रही। शिवानी गुप्ता, रिद्धि सिंह, ज्योति पांडेय, मोहनी श्रीवास्तव, प्रियंका भारती, समता, ज्योति कुमारी ने भी उल्लेखनीय तरीके से अपने विचार रखे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. अनीता कुमारी, डा. विकास सिंह एवं डा. पूजा सिंह शामिल रहीं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन महाविद्यालय के रेंजर प्रभारी डा. शिवकुमार ने किया। इस अवसर पर डा. संतन कुमार राम, डा. निरंजन यादव, डा. संगीता मौर्य के अलावा छात्राओं में पूजा गुप्ता, ऐमन बानो, प्रिया सिंह, काजल रावत, रीमा यादव, कुसुम कुशवाहा, अदिति सिंह, फ़िजा रिजवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।