{"_id":"5b8eb50e867a55487857d7fa","slug":"141536079118-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर मोहल्ला के मदरसा समसुल उलूम के भवन में संचालित एक किराना स्टोर का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने शनिवार को 20 हजार नकदी रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी रविवार को दुकानदार को दुकान खोलने के दौरान हुई। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। नगर के मधुबन रोड स्थित करीमुद्दीनपुर मोहल्ला में मदरसा समसुल उलूम के भवन में करीमुद्दीनपुर निवासी इजहार की किराने की दुकान है। शनिवार को प्रतिदिन की भांति दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह लोगों ने इजहार की दुकान के दो शटर में से एक शटर का ताला टूटा देखकर दुकानदार को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दुकानदार इजहार ने 100 डायल को सूचना दी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने दुकान के कैश बाक्स में रखा 20हजार रुपया सहित दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का सीपीयू को दीवाल से उखाड़ कर अपने साथ लेते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।