फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भिक्षाटन कर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन एकत्रित किया

भिक्षाटन कर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन एकत्रित किया

Tue, 28 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
भिक्षाटन कर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन एकत्रित किया
सेवराई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केरल के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय की विभिन्न दुकानों पर भिक्षाटन करके धन एकत्रित किया। एकत्रित किए गए धन को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलवंत सिंह सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय के मुख्य चौराहे से लेकर यूनियन बैंक तक दर्जनों दुकानों पर घूम-घूम कर लोगों से केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भिक्षाटन कर 3036 रुपये जुटाए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद खान ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हम सभी को मिलजुल कर आगे आना चाहिए। पीड़ितों के लिए बढ़-चढ़कर हर संभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि केरल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। भिक्षाटन करने वालों में रेवतीपुर ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जेपी तिवारी, त्रिभुवन सिंह, इदरीस खान, खुर्शीद अहमद आदि उपस्थित थे। खानपुर संवाददाता के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सैदपुर के नगर अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राघवेंद्र कुमार और अधिवक्ता अवनीश चौबे के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मंगलवार को नगर में घूमकर दुकानदारों सहित अन्य लोगों से सहायता राशि एकत्र किया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि केरल में आई बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सोमवार को भी लोगों ने राशि एकत्र की गई। इस राशि को पार्टी के माध्यम से केरल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed