फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   184 सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर आनलाइन आवेदन शुरू

184 सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर आनलाइन आवेदन शुरू

Wed, 22 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
184 सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर आनलाइन आवेदन शुरू
गाजीपुर। जिले में शिक्षकों की भर्ती के तहत 184 सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। आगामी 28 अगस्त तक अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया के तहत पूरे प्रदेश में 41750 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की काफी कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने का कदम उठाया है। जिले में 1952 प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में कई एकल विद्यालय हैं। इसके अलावा अधिकांश विद्यालय ऐसे हैं जो दो अध्यापकों के भरोसे चल रहे हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते पठन-पाठन का कार्य बाधित हो रहा है। इससे पहले 68 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रकिया को पूर्ण करने के लिए क्वालीफाई के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में 41 हजार से अधिक अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए हैं। इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए 21 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन क्वालीफाई किए हुए अभ्यर्थियों की तरफ से किया जा रहा है। आगामी पांच सितंबर तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने की उन्होंने उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed