फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया अफजाल का 66वां जन्मदिन

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया अफजाल का 66वां जन्मदिन

Tue, 14 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया अफजाल का 66वां जन्मदिन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। यूसुफपुर बाजार फाटक स्थित बसपा के कैंप कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी का 66वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि अफजाल अंसारी गाजीपुर जिले में ही नहीं बल्कि पूर्वांचल में गरीबों, मजलूमों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों की आवाज के रूप में पहचाने जाते हैं। सामंतवादी ताकतों से लड़ते हुए उन्होंने गरीबों के दिल में जो जगह बनाई है। ऐसा सौभाग्य बहुत कम राजनीतिज्ञों को मिल पाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश भयावह दौर से गुजर रहा है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश में दलित, अल्पसंख्यक एवं महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस समय देश में लोकतंत्र पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते लोगों के बीच खाई बढ़ती जा रही है। अल्पसंख्यक एवं महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रधानमंत्री सिर्फ झूठी घोषणाएं कर देश की जनता को गुमराह करने में लगे हैं। जनता आगामी लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंकेगी।बधाई देने वालों में अतहर जमाल लारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव, जोनल को-आर्डिनेटर रितेश कुमार, पूर्व विधायक बच्चा यादव, सिबगतुल्ला अंसारी, बीना यादव, ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, नपा चेयरमैन शमीम अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed