{"_id":"5b6f24c74f1c1be7258b4639","slug":"141534010567-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता रैली निकाल जूट का थैला प्रयोग करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता रैली निकाल जूट का थैला प्रयोग करने की अपील
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल के पर्यावरण क्लब के छात्र-छात्राओं की ओर से शनिवार को पॉलिथीन का प्रयोग न करने को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद छात्रों ने विद्यालय प्रांगण से जागरूकता रैली निकाली। छात्र कपड़े, जूट, कागज से बना थैला नि:शुल्क वितरित किया और इसे हमेशा प्रयोग में लाने की अपील की।
विद्यालय में सुबह प्रार्थना के बाद स्कूली बच्चों को सर्वोदय जन कल्याण समिति के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने को लेकर शपथ दिलाई। कहा कि पर्यावरण के प्रति सभी को सजग करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। पर्यावरण को असंतुलित करने में पॉलिथीन एक प्रमुख कारक है। उन्होंने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रैली को रवाना किया। विद्यालय से निकली रैली दो भागों में बंट गई, जिसमें एक जमानिया और दूसरी दिलदारनगर की ओर गई। स्थानीय नगर के पांडेय मोड़, कसेरा गांव, भैदपुर कस्बा बाजार सहित दिलदारनगर बाजार के दुकानदारों, राहगीरों आदि को पॉलिथीन का प्रयोग न करने को लेकर जागरूक किया। कपड़े, जूट, कागज से बना थैला नि:शुल्क वितरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग किसी भी स्थिति में न करें और इसके प्रयोग से बचे। इसके स्पर्श मात्र से ही त्वचा रोग होने की संभावना रहती है। अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को प्रत्यनशील रहना चाहिए। विद्यालय में पर्यावरण की रक्षा के लिए समिति का गठन किया गया है जो समय-समय पर समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करेगी और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करेगी। इस अवसर पर पर्यावरण क्लब के संचालक महेश्वरनाथ सिंह, बलवंत सिंह, सदरे आलम, पूनम सिंह के अलावा विद्यालय के सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।