फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का औचक निरीक्षण किया

कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का औचक निरीक्षण किया

Wed, 30 May 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का औचक निरीक्षण किया
गाजीपुर। शहर के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के मैदान पर दो जून को राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर की ओर से वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिलाधिकारी के बालाजी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बुधवार को कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों के प्रवेश द्वार एवं निकासी, आये हुए वाहनों की पार्किंग, मुख्य अतिथि के लिए बनाये जा रहे स्टेज एवं मैदान में लगाये जा रहे पंडाल की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज मैदान में निर्माणाधीन पंडाल के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर एक सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता को तैनात करें ताकि वह अपनी देख-रेख में पंडाल के समय एवं मानक के अनुसार तैयारी को मूर्तरूप दें। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी एवं विकलांग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि लाभार्थियों के बैठने एवं समारोह स्थल तक जाने के लिए विकासखण्डवार व्यवस्था करायी जाए। विकास खडवार किसी जिम्मेदार कर्मचारी की ड्यूटी लगायी जाये ताकि लाभार्थियों को उपकरण प्राप्त करने एवं उनके अल्पाहार एवं पीने का पानी आदि सहजता से प्राप्त होने में कोई कठिनाई न हो। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, एलिम्को के अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed