फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विद्युत करेंट से किराना व्यवसायी की मौत

विद्युत करेंट से किराना व्यवसायी की मौत

Tue, 22 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विद्युत करेंट से किराना व्यवसायी की मौत
औड़िहार/ सैदपुर(गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली के नगर स्थित वार्ड नंबर 10 आजादनगर निवासी एक किराना व्यवसायी की मंगलवार को करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से नगर क्षेत्र के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

नगर के आजाद नगर निवासी किराना व्यवसायी त्रिलोकी प्रसाद मद्धेशिया (35) सुबह में सबमर्सिबल पंप का प्लग ठीक कर रहे थे। तभी अचानक करेंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गए। जब-तक परिजन मौके पर पहुंचते व्यवसायी बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर के व्यवसायियों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना से मर्माहत व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। शाम को गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed