{"_id":"5b04548e4f1c1b334d8b516d","slug":"141527010446-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम में 3079 विकलांगजनों को बंटेगा सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम में 3079 विकलांगजनों को बंटेगा सहायक उपकरण
Updated Tue, 22 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। आगामी जून माह में लंका मैदान में शिविर लगाकर दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को विकास भवन के सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला विकलांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 3079 दिव्यांगों को सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। इनका ब्लाकवार चयन किया जा चुका है।
नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि फरवरी माह में जनपद के सभी सोलह विकास खंडों में शिविर का आयोजन हुआ था। इसमें विकलांगजनों का चिन्हीकरण भी किया गया। आगामी माह में कार्यक्रम के दौरान 3079 विकालांगजनों को उपकरण का वितरण किया जाएगा। जिसमें 1984 दिव्यांगों को सहायक उपकरण एवं वयोश्री योजना के तहत 1095 वृद्धजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, चश्मा एवं दांत लगाया जाएगा। इसके अलावा नि:शुल्क मोटराइज्ड वाहन भी वितरित किया जाएगा। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि उपकरण का वितरण सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलौत एवं संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की ओर से किया जाएगा। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर शिवशरण अप्पा, परियोजना निदेशक विजयप्रकाश वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र मोहन शुक्ल, एलिम्को के हरीश कुमार एवं अखिलेश दास आदि उपस्थित थे।