{"_id":"5a41351b4f1c1bbd208b8b70","slug":"141514222875-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग हुए मुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग हुए मुग्ध
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। डॉ. एमए अंसारी इंटर कालेज यूसुफपुर के परिसर में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी की 137वीं जयंती एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों की तरफ से प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग मुग्ध हो गए।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जावेद अंसारी ने डॉ. अंसारी के चित्र के अनावरण के बाद उस पर पुष्प चढ़ाकर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रतिभावान मेधावी छात्रों एवं खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक अफजाल अंसारी ने विशिष्ठ अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ पत्रकार जावेद अंसारी ने कहा कि डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महात्मा गांधी के अति प्रिय थे। उनके नाम पर देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के पिता स्व. अजीज अंसारी की सदारत में स्थापित इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने डॉ. अंसारी को नमन करते हुए कहा कि आज देश में नफरत फैलाई जा रही है। धर्म को धर्म से लड़ाया जा रहा है। जो जिस क्षेत्र में आगे जाना चाहता है। उसे उस क्षेत्र में आगे जाने का मौका मिलना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने डा. मुख्तार अहमद अंसारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री अंसारी ने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्य त्याग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने डा. अंसारी को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी, मिर्जा अशफाक बेग, शारदानंद राय, जयगोविंद राय, विरेंद्र यादव, नगरपालिका के चेयरमैन शमीम अहमद, रेयाज अंसारी, पूर्व प्रमुख रामायन सिंह यादव, फेंकू सिंह यादव, बलिराम पटेल आदि उपस्थित थे। संचालन शंभू सिंह अकेला एवं अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।