फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   14 medals including 7 gold in state level archery

राज्यस्तरीय तीरंदाजी में 7 स्वर्ण समेत 14 पदक झटके

Wed, 26 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
14 medals including 7 gold in state level archery
कानपुर के चौबेपुर तातियागंज में 10वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले को 7 स्वर्ण 4 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल हुए। जिले की टीम इंडियन राउंड में अव्वल रही।
विज्ञापन

गाजीपुर तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंडियन राउंड में शौलेंद्र आदित्य, ताबीश और आदिल खान ने प्रतिभाग किया। इसमें से 40 मीटर दूरी में ताबिश को स्वर्ण पदक और 30 मीटर दूरी में आदिल खान ने रजत पदक जीता। वहीं ओवरऑल कैटेगरी में ताबिश ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

ओलंपिक राउंड इवेंट में शौलेन्द्र कुमार ने रजत पदक जीता। रिकर्व राउंड में ओवरऑल रैंकिंग में बालक वर्ग में रोहित कुमार को रजत और बालिका वर्ग में भावना को स्वर्ण पदक मिला। वहीं ओलंपिक राउंड इवेंट में रोहित कुमार को रजत पदक और आशीष तिवारी को कांस्य पदक मिला। बालिका वर्ग के ओलंपिक राउंड में भावना सिंह को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकर्व राउंड के युगल टीम स्पर्धा में रोहित और भावना की जोड़ी को स्वर्ण पदक मिला। रिजर्व टीम इवेंट में कांस्य पदक आशीष, शिवम, राकेश व सौरव को मिला। कंपाउंड इवेंट स्पर्धा में एकमात्र खिलाड़ी अरमान कुरैशी को कांस्य पदक मिला और टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त हुआ। उन्होंने 7 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीतने व गाजीपुर जिला तीरंदाजी संघ, उत्तर प्रदेश में चैंपियन बनाने पर खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रदेश में प्रतिनिधित्व के दौरान टीम मैनेजर व कोच चंद्र प्रकाश, रोहित सिंह तथा प्रमोद ने जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed