फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गोदभराई दिवस आयोजित, समुदाय को किया जागरूक

गोदभराई दिवस आयोजित, समुदाय को किया जागरूक

Fri, 29 Mar 2019 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
गोदभराई दिवस आयोजित, समुदाय को किया जागरूक
ग़ाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की पूरी देखरेख करने के लिए गोद भराई दिवस आयोजित किया जाता है। इस क्रम में गोद भराई दिवस शहर परियोजना के सकलेनाबाद, मुस्तफाबाद, मुफ़्तीपुरा में मनाया गया। गोद भराई समारोह आयोजित कर समुदाय को जागरूक किया गया। इसमें गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व चार जांच एवं 180 आयरन की नियमित छह महीने तक विटामिन सी की गोली देना आदि अनिवार्य विषयों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जिला स्वस्थ भारत प्रेरक जितेंद्र गुप्ता ने समुदाय के सभी लोगों को कुपोषण के खिलाफ जंग के लिए संकल्प दिलाया ताकि जच्चा-बच्चा को कुपोषण से बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जीवन चक्र के प्रथम हजार दिन में 270 दिन गर्भवती महिला का ख्याल और 730 दिन अर्थात दो वर्ष तक शिशु की संपूर्ण देखरेख को महत्वपूर्ण बताया। प्रसव बाद एक घंटे के अंदर मां का दूध तथा छह महीने तक नियमित पिलाना अत्यंत आवश्यक बताया ताकि बच्चे और मां को कोई बीमारी न हो सके। उन्होंने किशोरियों में एनीमिया को दूर करने के लिए आयरन की गोली एवं हरी पत्तेदार सब्जियों को नियमित खाने की सलाह दी। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने सोहर गाकर गोद भराई की रस्म को भारतीय परंपरा से जोड़ने का काम किया। कार्यक्रम में लाभार्थी राजू, कमलावती, चंद्रावती, नसीर बानो, कृष्णा, कंचन बाला एवं सहायिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed