फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जुलूस निकाल फूंका गया पाकिस्तान के पीएम का पुतला

जुलूस निकाल फूंका गया पाकिस्तान के पीएम का पुतला

Sun, 17 Feb 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकाल फूंका गया पाकिस्तान के पीएम का पुतला
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का फुतला फूंकने तथा शहीदों को श्रद्धाजंलि देने का क्रम रविवार को भी बना रहा। जगह-जगह जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद होश में आओ आदि नारे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि अब सब कुछ भूल कर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए।
विज्ञापन

भांवरकोल संवाददाता के अनुसार ब्लॉक कार्यालय के मुख्य द्वार पर पूर्वांचल विकास पार्टी की ओर से मोमबत्ती जला कर शहीदों को नमन किया गया तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। इस मौके पर जयप्रकाश, रविंद्रनाथ राय, ओमप्रकाश यादव, सुखराम यादव, सचितानंद राम, सुरेश यादव, बच्चा यादव, सहदेव खरवार आदि मौजूद रहे। मानव धर्म प्रसार समाज सेवी संस्था शाखा मतसा की साप्ताहिक बैठक में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में शहीदों के सम्मान में जुलूस निकाल कर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। बाजार में रविवार को शादियाबाद मोड़ से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला बना कर बाजार में घुमाया गया। जुलूस चोचकपुर मोड़ होते हुए स्टेशन चौराहे पहुंचा उसके बाद जुलूस को रेलवे क्रासिंग से वापस कर शादियाबाद मोड़ पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर अरविंद देवा, छोटू यादव, रुद्ध प्रताप, हनुमान, शाकिर, किशन, विपिन, राहुल, भोनू, विकास गुप्ता, सलमान, रईस, इमरान, वसीम, गोलू, सैफी, बेलाल, नवीन, अमित, अतुल यादव, बबलू, अलोक आदि उपस्थित थे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा के चकफरीद गांव से कैंडिल मार्च निकाल कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य चौक पर पहुंच कर पुतला फूंका। इस अवसर पर नवीन चौहान, शिवनाथ राम, अनीस वरा, राजेंद्र चौहान, सुरेंद्र, उमानाथ, जितेन्द्र, राहुल, दिवाकर आदि ने आतंकवादियों के इस कृत्य की निंदा की। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार शनिवार की देर शाम सैकड़ों नौजवानों ने कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रामभुवन सिंह, धर्मेंद्र यादव, अभिजीत सिंह, अरविंद जायसवाल, अमन सिंह, सिद्धांत सिंह, बंटी, सेराज हैदर आदि उपस्थित थे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय रामलीला मैदान से नागरिकों ने आतंकवादियों और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूरे नगर में भ्रमण कर डाकखाने के पास पाकिस्तान का पुतला फूंका। शहीदों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जुलूस में दिनेश अकेला, गणेश जायसवाल, दीपक साहू, आशीष जायसवाल, राजू गुप्ता, मनोज वर्मा, पवन गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, विकास अग्रहरी, सोनू रौनियार, रवि गुप्ता, चंदन गुप्ता, बबलू गुप्ता , कृष्णा गुप्ता, जयशंकर गुप्ता, पवन यादव आदि शामिल थे। अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा की बैठक में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अनूप गुप्ता, दिनेश अकेला, चंदन गुप्ता, बबलू गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, लालबहादुर शास्त्री, गौरीशंकर, शिवशंकर, अशोक, अनिल, राकेश, प्रमोद आदि शामिल थे। सुहवल संवाददाता के अनुसार पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में पूर्व सैनिकों ने भी सड़क पर उतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सहित आतंकवादियों का पुतला फूंका। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार गांव स्थित शहीद विश्वनाथ इंटर कालेज परिसर में शहीद विश्वनाथ सिंह यादव की प्रतिमा के पास कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर सैनिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र यादव, प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव, बाबूलाल यादव, मनोज यादव, नंदकिशोर यादव, रामजी उपाध्याय, प्रद्युम्न पांडेय, काशीनाथ यादव, तारकेश्वर सिंह, लल्लन यादव, रमाशंकर, ओमप्रकाश, शिव गोविंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed