फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय

राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय

Mon, 04 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय
मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल को समाप्त कराने सोमवार को आए अपर जिलाधिकारी एवं अधिवक्ता पदाधिकारियों के बीच वार्ता में सहमति न बनने से अधिवक्ताओं ने तहसील के सभी राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद तहसील कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं उपजिलाधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ता एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर पिछले नौ सितंबर से सभी राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह अधिवक्ताओं से वार्ता कर विवाद का समाधान निकालने पहुंचे थे। जानकारी होने पर अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में दीवानी न्यायालय से तहसील कार्यालय में स्थित सभागार तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। वार्ता में अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। उपजिलाधिकारी ग्राम न्यायालय लगा कर मनमाने आदेश कर न्याय व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इनका स्थानांतरण किया जाए अथवा इन्हें न्यायिक कार्य करने पर रोक लगाई जाए। अपर जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि उपजिलाधिकारी आज से ग्राम न्यायालय नही लगाएंगे। स्थानांतरण या न्यायिक कार्य पर रोक लगाना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। मैं सारी बातें जिलाधिकारी के सामने रखूंगा। अधिवक्ताओं ने स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। वार्ता के समय सेंट्रल बार के अध्यक्ष कमला राय, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, रेवेन्यू बार के उपाध्यक्ष मंगला यादव, सचितानंद राय, चंद्रप्रकाश राय, शिवदान तिवारी, काशीनाथ यादव, महेंद्र पांडेय, समता बिंद, बद्रीनारायण राय, कृष्णानंद राय, कमरूददीन अंसारी, राजबली यादव, अमरदेव राय, विश्वप्रकाश राय, आलोक राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed