फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कबड्डी में कन्या विद्यालय करहिया की जीत

कबड्डी में कन्या विद्यालय करहिया की जीत

Sat, 24 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में कन्या विद्यालय करहिया की जीत
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर न्याय पंचायत स्थित करहिया प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के पास दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया। बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी करहिया एवं बालिका वर्ग में कन्या विद्यालय करहिया ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर पर बालकों की 50 मीटर दौड़ में पंकज, 100, 200 एवं 400 मी में रंजन पाल, बालिकाओं की 50 मीटर में सिंधी कुमारी, 100 मीटर में ज्योति, 200 मीटर में गुड़िया एवं 400 मीटर में निधि सबसे आगे रही। बालकों की ऊंची कूद में वसीम एवं बालिका वर्ग में नूरजहां खातून, बालकों की लंबी कूद में सत्येंद्र, बालिकाओं में रिजवाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर न्याय पंचायत समन्वयक संजय सिंह, राजेंद्र राम, पवन गुप्ता, चंद्रशेखर शरण, विरेंद्र, बनारसी, आशा देवी, सुरेश सिंह, देवकुमार सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन सचिदानंद उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed