{"_id":"5bad12c1867a557ea82f62c3","slug":"131538069185-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडर को एससी\/एसटी में फंसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडर को एससी/एसटी में फंसाने की धमकी
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा-गाजीपुर का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह से मिला और उन्हें पत्रक सौंपा। इस दौरान वार्ता में विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने एसपी को बताया कि अनिल सिंह यादव जो प्राइवेट मीटर रीडर के रूप में मीटर रिडिंग का कार्य करता है, को एक दलित उपभोक्ता द्वारा फर्जी एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई और उससे कहा गया कि उस उपभोक्ता की संपूर्ण बिल और 15 हजार ऊपर से तत्काल पहुंचा दो, अन्यथा तुम्हें एससी एसटी एक्ट में फंसा दिया जाएगा।
कहा कि उस कथित उपभोक्ता द्वारा मीटर की रीडिंग कम दर्शाए जाने का दबाव प्राइवेट मीटर अनिल यादव पर बनाया जा रहा था। उस कथित उपभोक्ता का बकाया लगभग 35 हजार है, जिस पर उसकी लाइन काट दी गई थी, लेकिन उपभोक्ता द्वारा लाइन जोड़ लिया गया एवं मीटर को उखाड़ कर फेंक दिया गया। इस संपूर्ण घटना क्रम की जानकारी विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर ने अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी को दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने विद्युत मजदूर पंचायत प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। जांच करा कर जो न्यायहित में होगा, वह किया जाएगा। उधर विनय तिवारी मीटर रीडर संघ (विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर) ने विभागीय प्रबंधन से अपील किया कि तत्काल बकाएदार कथित उपभोक्ता, जिसकी लाइन काटी गई थी, उसे जोड़ने के साथ ही मीटर फखाड़ कर फेंक दिया, उसके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए, जिससे जनपद के मीटर रीडर आंदोलन करने को विवश न हो। प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री इंतजार अहमद, पप्पू चौबे, सुनील राय, शिवशंकर, आजाद खां, प्रदीप यादव, रमेश यादव, आशीष प्रजापति, नागेंद्र कश्यप, विनय श्रीवास्तव, सुनील कुमार राय, वरूण राय, कृष्णानंद, आलोक, राकेश चौबे आदि मीटर रीडर शामिल रहे।