{"_id":"5ba9222b867a557ffd36958d","slug":"131537810987-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों ने मांगों के समर्थन में हुंकार भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों ने मांगों के समर्थन में हुंकार भरी
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर्स एसोसिएशन के तेवर तल्ख बने हुए हैं। सोमवार को विभिन्न विकास खंड क्षेत्र के कोटेदारों ने अनिश्चितकालीन धरना के तहत सभा कर मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। सेवराई संवाददाता के अनुसार सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रखते हुए तहसील अध्यक्ष दयानंद पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि मांग पूरा होने तक सभी कोटेदार अपने कार्य से विरत रहते हुए राशन का उठान नहीं करेंगे। इस मौके पर अमलेश कुमार सिंह, डब्लू, अमन श्रीवास्तव, नसीम खान, संजय सिंह, ऋषिदेव सिंह यादव, पारसनाथ सिंह , सत्यप्रकाश गुप्ता, संतोष सिंह, राजेश सिंह, रामप्रताप यादव, केदार राम, रामचंद्र गुप्त, राजेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे। सादात संवाददाता के अनुसार ब्लॉक के सभी कोटेदारों ने अपनी मांगों को लेकर नगर में बैठक की। इसके बाद कोटेदारों ने जखनिया के एसडीएम विजयशंकर तिवारी को छह सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कोटेदारों ने चेतावनी दिया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मनबोध चौबे, अजय जायसवाल, दूधनाथ, शीतल प्रसाद, लल्लू राम, राजनाथ कुशवाहा, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। मनिहारी संवाददाता के अनुसार एफसीआई गोदाम सरौली उर्फ पहेतिया पर आयोजित धरना में अशोक कुमार दूबे ने कहा की सरकार हम लोगों का शोषण कर रही है। जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह, प्रमोद दूबे, दीपक गुप्ता, अशोक जायसवाल, शिवचंद यादव, सीताराम, आलोक रंजन, कृष्णचंद गुप्ता, त्रिभवन सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामजन्म एवं संचालन गुलेल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन