फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जलमार्ग बना विश्वनाथ सिंह गहमरी मार्ग

जलमार्ग बना विश्वनाथ सिंह गहमरी मार्ग

Mon, 13 Aug 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
जलमार्ग बना विश्वनाथ सिंह गहमरी मार्ग
गहमर(गाजीपुर)। पूर्व सांसद स्व. विश्वनाथ सिंह गहमरी मार्ग 25 दिनों से जलमार्ग बना हुआ है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। एक तरफ मार्ग झील में तब्दील है, वहीं कई लोगों के घरों में भी पानी घुसा हुआ है। समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय गांव स्थित पूर्व सांसद स्व. विश्वनाथ सिंह गहमरी मार्ग से होकर वार्ड नंबर 12, 13 एवं 15 में निवास करने वालों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था अच्छी नहीं है। ताड़ीघाट-बारा मार्ग के निर्माण के कारण पानी की निकासी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। बीते दिनों रुक-रुक कर कई बार हुई तेज और हल्की बारिश से यह मार्ग 25 दिनों से झील के रूप में तब्दील है। इसकी वजह से करीब दो हजार लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरीवश लोग गंदे पानी के बीच से आ-जा रहे हैं। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे या तो पानी में घुस कर आ-जा रहे है या उनके अभिभावक कंधे पर बैठा कर उन्हें पार करा रहे हैं। पानी के बीच से गुजरने के दौरान लोग इस बात से भयभीत रह रहे हैं कि कहीं अंदर मौजूद कोई जहरीला जंतु उन्हें काट न ले। पानी से दुर्गंध आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों की आशंका सता रही है। कई लोगों के घरों में भी पानी लगा हुआ है। समस्या को लेकर लोगों में रोष गहराता जा रहा है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दिया कि अगर समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed