फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चमक और गरज के साथ हुई झमाझम बारिश

चमक और गरज के साथ हुई झमाझम बारिश

Sun, 05 Aug 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
चमक और गरज के साथ हुई झमाझम बारिश
गाजीपुर। शनिवार की देर रात चमक और गरज के साथ करीब एक घंटे झमाझम बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट से कई लोग गहरी नींद से जाग गए। शानदार बारिश से मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया। बारिश से नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की तमाम सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी था। शनिवार को भी सुबह से धूप और बदली का खेल शुरू हो गया। इस दौरान गर्मी के साथ ही उमस का प्रभाव था। बदली के बीच लोग अब-तब बारिश का कयास लगाते रहे, लेकिन रात तक बारिश नहीं हुई। इसी बीच रात में करीब पौने दो बजे अचानक चमक के साथ बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई और कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश हो गई। बादलों की आवाज सुनकर कई लोग गहरी नींद से जाग गए। करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया। बारिश से मिश्रबाजार, सकलेनाबाद, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, रौजा, पीरनगर, कचहरी, महुआबाग, लंका, सिद्धेश्वरनगर, गोलाघाट, चीतनाथ, कलेक्टरघाट, नखास, सुजावलपुर, खोवा मंडी, जलनिगम, कृष्णा कालोनी, विवेकानंद कालोनी सहित मार्ग झील के रूप में तब्दील हो गए। हालांकि रात में लोगों का आवागमन न होने से किसी को पानी की वजह से परेशानी नहीं हुई। जो लोग दूसरे जिलों से सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरकर घरों को जा रहे थे, उन्हें घुटने भर पानी में घुसकर जाना पड़ा। कैलाशपुरी कालोनी में जाने वाला मार्ग पानी से लबालब रहा। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी हुई। उन्हें पानी के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed