फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर दिया धरना

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर दिया धरना

Tue, 01 May 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर दिया धरना
विज्ञापन

गाजीपुर। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को आरटीआई मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जहूराबाद विधायक के प्रतिनिधि मेजर रामजी राजभर को मांगों को पत्रक सौंपते हुए कहा कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन को तेज करते हुए 15 मई को लखनऊ जीपीओ पार्क में एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगी।

इस मौके पर वक्ताओं न कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 18 हजार रुपया और सहायिका का नौ हजार रुपया किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। मुख्य सेविकाओं के पदोन्नति की आयु सीमा समाप्त कर शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं का पदोन्नति किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र के आधार पर ही प्राइमरी विद्यालय एवं नर्सरी आदि अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के बच्चों का प्रवेश किया जाए। विधानसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में 120 दिन के अंदर आंगनबाड़ी कर्मचारी के मानदेय बढ़ाए जाने के वादे को आज तक पूरा न किए जाने के लिए पुन: स्मारक के लिए अविलंब मानदेय बढ़ाने की कृपा की जाए। कहा कि कहा कि चार हजार, तीन हजार और दो हजार मानदेय पाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम लोग मजबूर होकर 15 मई को लखनऊ जीपीओ पार्क में एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे। अंत में मांगों का पत्रक जहूराबाद विधायक के प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नंदलाल यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार राजभर, श्यामा देवी, पुष्पा यादव, माधुरी सिंह, बिंदू राजभर, शीला यादव, सविता, शर्मिला यादव, दुर्गा, गुड़िया गुप्ता, सोनू, गीता, मीरा, रीना, वंदना, प्रेमलता आदि आंगनबाड़ी और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed