फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मेधावियों ने अच्छे अंकों से जिले का मान बढ़ाया

मेधावियों ने अच्छे अंकों से जिले का मान बढ़ाया

Mon, 30 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों ने अच्छे अंकों से जिले का मान बढ़ाया

विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के कई अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता का परचम लहराया है। राजकीय बालिका इंटर कालेज की मानसी त्रिपाठी, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की आफरीन, अदिति विश्वकर्मा, खुशी चौरसिया, श्रुति केशरी, मुस्कान, निहारिका, प्रिया सहाय, सलोनी गोयल एवं दीपिका वर्मा ने अच्छे अंकों के साथ कामयाबी हासिल की है।

सादात संवाददाता के अनुसार, एसएसकेएस इंटर कालेज के अभिमन्यु, स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज की ज्योति मौर्य, श्वेता, जनता हाईस्कूल की निधि कुशवाहा, विकास कुशवाहा, एसएसए इंटर कालेज की दिव्या कुशवाहा, बीजीएन इंटर कालेज की शैलजा, बीबीडी इंटर कालेज की जागृति यादव, बीएचके इंटर कालेज के अरूण राजभर, एसआरके इंटर कालेज की निरूपमा, धीरज यादव, ऋषभ गुप्ता, गिरजा श्यामा इंटर कालेज की आराध्या एवं जमानिया संवाददाता के अनुसार, अमर शहीद इंटर कालेज की राबिया खातून, महिमा गोस्वामी, निशा शर्मा, जन भारती इंटर कालेज की छाया मौर्या ने बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का डंका बजाया है। मरदह संवाददाता के अनुसार, माता तपेश्वरी इंटर कालेज में हाईस्कूल में शिवानी यादव, राजकुमार, राहुल यादव, तहसीलदार यादव, आशीष यादव तथा इंटरमीडिएट में अभिषेक विश्वकर्मा, आशुतोष यादव, नेहाल सिंह, नंदगंज संवाददाता के अनुसार हाईस्कूल में सावित्री बालिका इंटर कालेज की ज्वाला गुप्ता, समरीन बानो, शहीद स्मारक इंटर कालेज की सोनम निषाद, प्रिया मौर्या, शिवांगी पाल, दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कालेज के रितेश सिंह तथा दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार हाईस्कूल में राधा़-कृष्ण गुप्त आदर्श विद्यालय इंटर कालेज के गौरव उपाध्याय, कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की अनुपमा प्रजापति ने सफलता प्राप्त की। सेवराई संवाददाता के अनुसार, इंटर में कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की श्वेता, अंकिता, रेनू गुप्ता, सिमरन खातून, नेहा शर्मा, बुद्धम शरणं इंटर कॉलेज के राजू मौर्या तथा हाईस्कूल में कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रतिभा गुप्ता, प्रीतम गुप्ता, अर्चिता जायसवाल, नेहा जायसवाल एवं इंटर कॉलेज बेटाबर की शवेता मौर्य ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ विद्यालय एवं जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed