{"_id":"5ac7b44b4f1c1bf4618b5d94","slug":"131523037259-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से आठ बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से आठ बीघा गेहूं की फसल राख
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली (गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के सरायतालवी गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर किसी तरह से काबू पाया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।
गांव निवासी श्रवण यादव, हफीजुल्ला, मंता बिंद, रमेश कुशवाहा के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीण खेत के तरफ दौड़ पड़े। साथ ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी यूपी100 और फायर बिग्रेड को दी। ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। तब-तक पीड़ित किसानों का करीब आठ बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगी की जानकारी मिलते ही बसपा नेता रंगजी कुशवाहा मौके पर पहुुंच गए। साथ ही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य किया। आग लगने की घटना से पीड़ित किसानों को अनाज के लाले पड़ गए हैं। किसानों के सामने बहुत ही विकट समस्या पैदा हो चुकी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी।