फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान के साथ शहर में भव्य झांकी निकाली

राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान के साथ शहर में भव्य झांकी निकाली

Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान के साथ शहर में भव्य झांकी निकाली
गाजीपुर। सम्राट अशोक क्लब की ओर से मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेशन से राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान समारोह एवं भव्य झांकी निकाली गई। इसका शुभारंभ एसपी सोमेन वर्मा ने ध्वजारोहण एवं अशोक स्तंभ एवं संविधान के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया। इस मौके उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बचाने के लिए सम्राट अशोक क्लब के माध्यम से किया जा रहा यह जागरण देश के लोगों को अपने राष्ट्रीय प्रतीकों एवं संविधान के प्रति जागरूक करेगा। इसके बाद झांकी को रवाना किया।
विज्ञापन

झांकी सिटी रेलवे स्टेशन से निकलकर सकलेनाबाद, जिला चिकित्सालय, झुन्नूलाल चौराहा, मुख्य डाकघर होते हुए सरजू पांडेय पार्क पहुंची। सरजू पांडेय पार्क पहुंचने के बाद सभा में परिवर्तित हो गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने कहा कि सभी धर्मों का सार भारतीय संविधान में है। भारतीय संविधान से ही सभी का सम्मान और अधिकार सुरक्षित है। संविधान के अनुसार चलकर ही एकता और अखंडता को कायम रखा जा सकता है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज भारत के लोग जितना अपने धर्म के प्रति जागरूक हैं। उतना अगर राष्ट्र के प्रति जागरूक हों तो राष्ट्र और अधिक समृद्ध होगा। महाप्रबंधक ने कहा कि देश का राष्ट्रीय प्रतीक सभी धर्म, पंथ, जाति से ऊपर होता है। इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्त्तव्य है। धर्म और जाति से हटकर इसका सभी को सम्मान करना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि आज संवैधानिक पदों पर बैठे लोग राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने के साथ गलत बयानबाजी कर देश की एकता और अखंडता को प्रभावित कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. रविंद्र मौर्य ज्ञानचंद्र, मुन्नीलाल, डॉ. शिवगोविंद कुशवाहा, यशवंत, सुनील आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेंद्र कुशवाहा और संचालन राजकुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed