{"_id":"5a1d9d8f4f1c1b69678beb1c","slug":"131511890319-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेताओं ने प्राचार्य कार्यालय में तालाबंदी कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रनेताओं ने प्राचार्य कार्यालय में तालाबंदी कर जताया विरोध
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने मंगलवार को प्राचार्य कार्यालय में तला बंदी करके विरोध जताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्राचार्य द्वारा विद्यालय को मैरेज हाल बना दिया गया है। इससे पठन-पाठन में छात्रों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक राय ने कहा कि छात्रों की किसी भी समस्या के निराकरण में प्राचार्य का रवैया काफी खराब है। पूर्व उपाध्यक्ष विवेक कुमार राय ने कहा कि यह कभी भी महाविद्यालय आते ही नहीं हैं। आए दिन कालेज परिसर बुक किया जाता है। इसके चलते कालेज के क्रीड़ा मैदान पर छात्र खेल नहीं पाते हैं। यही नहीं कई स्टाफ समय से कालेज नहीं पहुंचते हैं। इसके चलते छात्रों को बोर्ड फार्म जमा करने में काफी असुविधा होती है। छात्र नेता संदीप राय ने कहा कि कामर्स के पाठ्यक्रम की एक दिन भी कक्षा नहीं चलती है। जब से इन कक्षाओं में मतपेटियां रखी गई हैं। तब से पढ़ाई पूरी तरह से बंद हो चुकी है। कहा कि ठीक दो माह बाद परीक्षा है लेकिन पाठ्यक्रम के पूरा नहीं होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर ऋषभ राय, प्रद्मुम्न राय, प्रशांत राय, विपिन पाल, आनंद प्रधान, धनंजय प्रधान, अविनाश राय, सूर्यकांत राय, गोलू, प्रिंस गुप्ता आदि मौजूद रहे।