{"_id":"59778b114f1c1b9c5b8b46f5","slug":"131501006609-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरुक
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता समिति की ओर से क्षेत्र के अभईपुर गांव में सोमवार की शाम जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्वच्छता मिशन के ब्लाक समन्वयक दयानंद ने कहा कि खुले में शौच जाने से महिलाओं में आत्म सम्मान की भावना कम हो जाती है और असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने लगती है। गांवों में महिलाओं से छेड़छाड़ होने का एक मुख्य कारण खुले में शौच जाना भी है। खुले में शौच जाने से प्रदूषण होता है साथ ही साथ इससे वातावरण भी अस्वस्थ होता है। इसके लिए सरकार ने अपने कदम आगे बढ़ाए हैं और हर घर में शौचालय बनाने में मदद कर रही है। इसकी पूरी लागत सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी की हिस्सेदारी जरूरी है। लोग जागरूक होकर स्वयं गांव को स्वच्छ बनाने में जुट जाएं। साथ ही अपने परिवार और बच्चों को भी जागरूक करें। ग्राम प्रधान रामनाथ सिंह ने कहा कि सरकार गांवों में शौचालय बनवा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को लगना पड़ेगा। तभी जिला खुले में शौचमुक्त होगा। रैली को सफल बनाने में रामविलास, विनोद, उमेश रावत सहित समिति के सदस्यों के साथ ही ग्रामीण शामिल थे।