{"_id":"5974deb44f1c1b0e3b8b47f2","slug":"131500831412-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी गिरोह का किया भांडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी गिरोह का किया भांडाफोड़
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 697 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की और एक तस्कर को धर दबोचा। जबकि एक चकमा देकर भागने मेें सफल रहा।
कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम के साथ दरौली गांव स्थित अमरनाथ यादव के घर छापा मारा। पुलिस को देख एक आरोपी भानू यादव वहां से भाग निकला। जबकि एक आरोपी अमरनाथ यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी के दौरान अलग-अलग कंपनियों की कुल 697 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। साथ ही मौके से बड़ी संख्या में अलग-अलग ब्रांडों के रैपर, शराब की खाली बोतलें और शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा भानू दिल्ली एवं हरियाणा सहित अन्य स्थानों से शराब लाता था। अवैध शराब की खेप को बिहार में एवं अन्य स्थानों पर बेचने का काम किया जाता है।
विज्ञापन