फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   13000 robbed from wine shop

अंग्रेजी शराब की दुकान से 13000 नकदी की चोरी

Thu, 11 Jun 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
13000 robbed from wine shop
खानपुर। थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर चाड़कर बुधवार की रात चोर 13340 रुपये नकदी उड़ा दिए। जबकि दूसरी पेटी में रखे 50,000 रुपये पर चोरों की नजर नहीं पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

इलाके के अनौनी बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की रात नौ बजे भी कौड़िया गांव निवासी सेल्समैन सोनू सिंह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में किसी समय चोर शटर चाड़कर दुकान में गुस गए। अंदर पेटी में रखा 13340 रुपया लेकर चम्पत हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान के पास गुजर रहे कुछ लोगों की नजर चाड़े गए शटर पर पड़ी।
विज्ञापन

लोगों ने फोन से इसकी जानकारी सेल्समैन सोनू को दी। पुलिस ने सेल्समैन से पूछताछ की। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा पिछले तीन दिनों से खराब है. जिसकी सूचना दुकान के स्टाफ ने दुकान मालिक को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed