{"_id":"6a2b03189db86dd58c0547d4","slug":"125-poles-toppled-due-to-half-an-hour-of-rain-and-a-storm-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-154040-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आधे घंटे तक हुई बारिश, आंधी से गिरे 125 खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आधे घंटे तक हुई बारिश, आंधी से गिरे 125 खंभे
विज्ञापन
जखनिया में पेड़ की डाल गिरने से क्षतिग्रस्त टीनशेड। संवाद
गाजीपुर। जनपद में बृहस्पतिवार की भोर में 30 मिनट तक बिजली चमक-गरज व आंधी संग बारिश हुई। 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी में करीब 125 बिजली के खंभे गिर गए। साथ ही पांच ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण 25 गांवों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
इससे संबंधित गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई, जिससे 75 हजार की आबादी प्रभावित हुई। वहीं आंधी के साथ 13.57 मिमी बारिश भी दर्ज हुई।
भोर में अधिकांश लोग गहरी नींद में सोए थे। इसी दौरान करीब 4.25 बजे बिजली चमकने व गरजने लगी। साथ ही आंधी संग बारिश शुरू हो गई।
आंधी चलने, बारिश व बिजली गरजने-चमकने की आवाज सुनकर जो लोग सोए थे, उनकी नींद टूट गई। आंधी के कारण घरों की खिड़कियों से धूल आने लगी। इसके बाद लोग जल्दी-जल्दी अपनी-अपनी खिड़कियों को बंद करना शुरू कर दिए।
आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। वहीं बिजली के खंभे गिरने से जनपद के रौजा, कुंडेसर, करीमुद्दीनपुर, शहबाजकुली, दुबिहा, खैराबारी, अंधऊ, चोचकपुर, मरदह, हंसराजपुर, जखनिया, भुड़कुड़ा, शेरपुर, पखनपुरा, भांवरकोल, जसदेवपुर, बढ़नपुर, कठार, जंगीपुर आदि ग्रामीण इलाकों में सात घंटे बाद जैसे-तैसे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
इसके कारण सुबह के समय नल से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।