फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से दस रिहायशी झोपड़ी जलकर राख

आग से दस रिहायशी झोपड़ी जलकर राख

Wed, 13 Mar 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
आग से दस रिहायशी झोपड़ी जलकर राख
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के साल्हर खां गांव सभा के बिंद बस्ती में बुधवार की दोपहर अचनाक आग लगने से दस रिहायसी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग में झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का सामान, एक गाय तथा एक बकरी भी जलकर मर गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। इलाके के साल्हर खां गांव सभा के बिंद बस्ती के लोग सुबह खेत पर काम करने गए थे। बस्ती में छोटे बच्चे खेल रहे थे। दोपहर में अचानक एक झोपड़ी में धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटे देख लोग चिल्लाने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस -पास की सभी झोपडियां धूं- धूं कर जलने लगी। ग्रामणों ने आग की सूचना फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर कर्मचारी वहां पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग मेें शिवबचन बिंद, रामबचन बिंद, बेचू फिरंगी, राजदेव पूर्व प्रधान सहित दस लोगों की रिहायशी झोपडियां जल गई। आग में गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। लपटों में झुलसकर एक गाय तथा एक बकरी भी मर गई। आग लगने की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी ली। एसडीएम ने ग्राम प्रधान से अग्नि पीड़ितों की सहायता करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed