फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सरकार की नीतियों से लगातार चौड़ी होती जा रही है आर्थिक खाई

सरकार की नीतियों से लगातार चौड़ी होती जा रही है आर्थिक खाई

Fri, 04 Jan 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सरकार की नीतियों से लगातार चौड़ी होती जा रही है आर्थिक खाई
नंदगंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी की बैठक स्थानीय पचारा ग्राम में गुरुवार को हुई। इसमें पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि देश के सामने आर्थिक एवं सामाजिक विषमता खत्म करने की बड़ी चुनौती है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की नीतियों से लगातार आर्थिक खाई चौड़ी होती जा रही है। इसका बड़ा कारण कारपोरेट, पूंजीपरस्त नीतियां ही हैं। इस लिए किसान, मजदूर, युवा, महिला, शोषित, पीड़ित जनता परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे सामने जीवन के सवालों भोजन, आवास, वस्त्र, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं एकता विकसित कर धर्मनिरपेक्ष भारत बनाने का है। इसके लिए व्यापक वैचारिक संघर्ष चलाने की आवश्यकता है। ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव ने व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून-व्यवस्था, महिला उत्पीड़न एवं सांप्रदायिक विचारधारा बढ़ रही है। मोदी सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल है। जिला प्रशासन भी लोगों की मांगों के प्रति संवेदनहीन है। प्रशासन प्रतिबंध लगा कर कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर रहा है इसलिए मजबूत संगठन बना कर संघर्ष करना जरूरी है। इस अवसर पर ब्रांच मंत्री दीपक प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, गणेश, राजकुमार आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता असगर अली तथा संचालन अमेरिका सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed