{"_id":"5be9bc97bdec226988376f71","slug":"121542044823-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूब रही महिला को लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूब रही महिला को लोगों ने बचाया
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट पर सोमवार की छठ पूजा के लिए वेदी बनाने पहुंची महिला स्नान के दौरान चक्कर आने से गंगा में डूबने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
कानूनगो मुहल्ला निवासी दुलारेलाल वर्मा की पत्नी आरती देवी (45) शाम को करीब चार बजे घर से बलुआ घाट के लिए वेदी बनाने के लिए गई थी। करीब पांच बजे वेदी बनाने के बाद उसकी पूजा करने के लिए स्नान करने लगी। इसी दौरान डूबने लगी। वहां मौजूद लोगों की जैसे ही नजर पड़ी, महिला को बचाने के लिए कई लोग गंगा में कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद महिला को पानी से बाहर निकाला। लोग इसकी सूचना महिला के परिजनों को देते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। उपचार के बाद होश में आई महिला ने बताया कि स्नान के दौरान उसे चक्कर आ गया, जिससे वह पानी में डूबने लगी।