फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   क्षेत्र के 30 वृद्धों को सम्मानित किया

क्षेत्र के 30 वृद्धों को सम्मानित किया

Tue, 02 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के 30 वृद्धों को सम्मानित किया
जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के बघरी गांव में भूतपूर्व सैनिक क्लब एवं सभी ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 30 वृद्ध लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरूआत श्रवण कुमार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने एवं उनके संबंध में चिंतन करना आवश्यक होता है। आज का वृद्ध समाज अत्यधिक कुंठाग्रस्त है और सामान्यत: इस बात से सर्वाधिक दु:खी है कि जीवन का विशद अनुभव होने के बावजूद कोई उनकी राय न तो लेना चाहता है और न ही उनकी राय को महत्व ही देता है। इस प्रकार अपने को समाज में एक तरह से निष्प्रयोज्य समझे जाने के कारण हमारा वृद्ध समाज सर्वाधिक दु:खी रहता है। वृद्ध समाज को इस दु:ख और संत्रास से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से कराए जा रहे इस कार्य की उन्होंने जमकर सराहना की। उन्होंने उपस्थित बालकरण यादव, प्रेम शंकर, शिवमुनी राम, शैल कुमारी, इन्द्रवासी, नवरंगी, प्रदीप शर्मा, शिव नारायण राम, प्रसिद्धन यादव, राजाराम, घनश्याम जायसवाल आदि वृद्धों को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आखिर में संयोजन पूर्व सैनिक अजय कुमार तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राममूरत यादव, विजय तिवारी, शिवमुनी कुशवाहा, अमर राय, संदीप श्रीवास्तव, माणिक चंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे। संचालन डा. राधेश्याम केसरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed