{"_id":"5babcc98867a557f6016738a","slug":"121537985688-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 प्रतिनिधियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 प्रतिनिधियों का चयन
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा माले का 12वां राज्य सम्मेलन 6-7 अक्तूबर को पीलीभीत जिले में आयोजित है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए पार्टी के स्थानीय जिला कार्यालय पर राज्य की ओर से आए पर्यवेक्षक लाल साहब की मौजूदगी में 29 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। दो करोड़ सालाना रोजगार की जगह पकौड़ा तलने की सलाह दी जा रही है।
पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि राज्य सम्मेलन ऐसे दौर में हो रहा है जब केंद्र सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने के करीब है। महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। असहमति को देशद्रोह के मुकाबले खड़ा किया जा रहा है। राफेल विमान सौदे में बताया कम छिपाया ज्यादा जा रहा है। कहा कि युवाओं को दो करोड़ सालाना रोजगार की जगह पकौड़ा तलने की सलाह दी जा रही है। प्रदेश सरकार की कर्जमाफी किसानों के लिए छलावा साबित हुई। मनरेगा पूरी तरह से ठप है। देश, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए फासीवाद को शिकस्त दिया जाना वक्त की जरूरत है। उन्होंने राज्य सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने बताया कि गाजीपुर से राजेश वनवासी, मंजू गौड़, सत्येंद्र कुमार, राजेश एकलव्य, मोती प्रधान, नंदकिशोर बिंद, चंद्रावती देवी, गोरख राजभर, रमाशंकर, सदानंद, कन्हैया बिंद, लालबहादुर, रामप्रवेश कुशवाहा, मुराली, विजयी, बुच्चीलाल, विनोद गुप्ता, रामअवध बिंद, निलेश गिरी, विरेंद्र गौतम, संजय भारती, डॉ. रणवीर सिंह, महेंद्र राम, श्यामा, रामाशीष बिंद सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे।