{"_id":"5baa71b5867a557ec31fb865","slug":"121537896885-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू का उत्पादन बढ़ाने के संबंध में चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू का उत्पादन बढ़ाने के संबंध में चर्चा की
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के आलू उत्पादक किसानों एवं शीत गृह स्वामियों की ओर से मंगलवार को तिवारीपुर स्थित एक मैरेज हाल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आलू का उत्पादन बढ़ाने एवं अच्छी नस्ल का आलू बोने के संबंध में चर्चा की गई।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी डा. एसके वर्मा ने कहा कि आप का क्षेत्र कृषक बाहुल्य क्षेत्र है। यहां की उपज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के हर क्षेत्रों में जाती है। यहां की मिट्टी बहुत की उपजाऊ है। यहां के किसानों को अपनी मिट्टी की जांच कराकर अच्छे किस्म के बीज तथा नई प्रजाति के प्रोसेसिंग बीज की ही बोआई करनी चाहिए जिसका उचित बाजार मूल्य मिल सके। गोष्ठी में शीत गृह स्वामी एसोसिएशन के पूर्वी जोन के सचिव पूर्व विधायक विरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गिरी, जिलाध्यक्ष राजन सिंह, शशिकांत कुशवाहा, राजाराम गुप्ता, दयाबाबू, रामाश्रय कुशवाहा, अनीस राईनी, रामअवध यादव, छेदी गुप्ता, जिलानी राईनी, कौशल किशोर राय, परवेज खां आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सतेंद्र राय एवं संचालन वीरेंद्र राय ने किया।