फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रखेंगे

मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रखेंगे

Sun, 23 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रखेंगे
गाजीपुर। मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों की त्योरी चढ़ी हुई है। अनिश्चितकालीन धरने के तहत रविवार को सभा कर वक्ताओं ने मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार सहायक विपणन अधिकारी कार्यालय के सामने आयोजित धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार मांगें पूरी नहीं करती है तो संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय या 200 रुपया प्रति कुंतल कमीशन देने की मांग की। कहा कि पूर्व के बकाया सभी शेष का भुगतान तत्काल किया जाए। धरना में जिला महामंत्री रामप्रवेश सिंह, तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष केदार, रमेशचंद गुप्ता, रामअवतार प्रसाद, विनोद तिवारी, जंगली प्रसाद, अरविंद कुमार, सिंहासन राम, लालचंद राजभर, जनार्दन यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। मरदह संवाददाता के अनुसार विकासखंड के कोटेदार संघ की ओर से आयोजित धरना में ब्लाक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह मुन्नू ने कहा कि आए दिन सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों के साथ अत्याचार हो रहा है जिसका हम संगठन के माध्यम से ही मुकाबला कर सकते हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, अजीत कुमार चतुर्वेदी, लालचंद यादव आदि उपस्थित थे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन की सेवराई तहसील के अध्यक्ष दयानंद पांडेय के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नवीन कृषि मंडी परिसर में धरना दिया। इस अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत डोर स्टेप डिलिवरी लागू की जाए। धरना में अकबर खान, संतोष सिंह, दरोगा प्रसाद, संजय जायसवाल, इफ्तेखार खां, हाजी मुश्ताक खां, विजेंद्र सिंह, अविनाश उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, धनु राम, जयप्रकाश चौबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed