{"_id":"5b75c5a142c7920318217384","slug":"121534444961-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बैठक में पूर्व पीएम के निधन पर शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बैठक में पूर्व पीएम के निधन पर शोक
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की जानकारी मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने बैठक कर शोक संवेदना प्रकट की। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सात दिन तक का राजकीय शोक की घोषणा की गई है। वाजपेयी जी का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ है। वह पिछले 66 दिनों से एम्स में भर्ती थे। उनके साथ ही एक युग का अंत हो गया है। बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता तथा हर भारतीय को मिलता रहेगा। वह दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे और देश को दिशा देने का काम किया। दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, रेल राज्यमंत्री प्रतिनिधि सुनील सिंह, सिद्धार्थ राय, वरिष्ठ नेता कृष्णबिहारी राय, चेयरमैन सरिता अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, पूर्व एमएलसी बाबू लाल बलवंत, पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह, रासबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, राजेश भारद्वाज, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, मारकंडेय सिंह, ब्यास मुनि राय, शशिकांत शर्मा, पूर्व सभासद दारा आदि मौजूद रहे।