{"_id":"5b48e47a4f1c1b4d748b46d6","slug":"121531503738-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की चेन लेकर चंपत हो गए उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने की चेन लेकर चंपत हो गए उचक्के
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। स्थानीय थाने के दुल्लहपुर बाजार में स्थित एक आभूषण की दुकान से गुरुवार की रात एक उचक्का 75 हजार कीमत की दो सोने की चेन ली। परिवार की महिलाओं को चेन दिखाने के बाद भुगतान करने का झांसा दे वह चेन लेकर चला गया। इसके बाद वह नहीं लौटा। दुकानदार को बात समझते देर नहीं लगी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
गुरुवार की रात करीब आठ बजे एक 55 वर्षीय व्यक्ति दुल्लहपुर बाजार में पहुंचा। कुछ दुकानदारों से अच्छी बड़ी साइकिल की दुकान के संबंध में पूछा लोगों ने बताया कि बड़ी दुकान निसार अंसारी की है। इस पर उक्त व्यक्ति निसार की साइकिल की दुकान पर पहुंचा। उनसे मीठी-मीठी बाते करते हुए, दो नई साइकिल कसने की बात कही। इस पर निसार साइकिल तैयार करने लगा। इसी बीच उक्त व्यक्ति ने साइकिल के दुकानदार से कहा कि मुझे दो सोने की चेन लेनी है, कौन सी दुकान से लूं। निसार ने उसे शिवचंद वर्मा की दुकान पर ले गया और दुकान दिखाने के बाद लौट आया। उचक्का शिवचंद वर्मा से भारी वजन वाली 75 हजार कीमत की दो चेन 25 ग्राम तौल कराया और कहा कि अपने आदमी को साथ भेज दीजिए। घर की महिलाओं को दिखाकर पैसे दे देता हूं। इस पर शिवचंद वर्मा ने यह सोचा कि निसार उक्त व्यक्ति को दुकान दिखाने के लिए ले आया था, शायद चेन लेने वाला व्यक्ति उसका रिश्तेदार हो। अपने एक आदमी को उचक्का के साथ भेज दिया। उचक्का सोनार के आदमी को अपनी बाइक पर बैठाकर निसार की साइकिल की दुकान के पास पहुंचा। बाइक पर सवार व्यक्ति से कहा कि तुम चौकी पर बैठो मैं अभी आ रहा हूं। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो सोनार के आदमी ने उसे इसकी जानकारी दी। इसके बाद तो सोनार, साइकिल कारोबारी समेत बाजार के अन्य दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोग उचक्के की तलाश करने लगे, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। पीड़ित शिवचंद वर्मा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देख मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि पीड़ित की तरफ से इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।