{"_id":"5b4793064f1c1b55238b5f2c","slug":"121531417350-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक सिकंदरपुर स्थित जिला कार्यालय पर गुरुवार को हुई। इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर 15 दिन के अंदर सरकार हमारे रुके हुए दो माह के मानदेय का भुगतान नहीं करती है तो संघ चुप बैठने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि जून माह में मुख्यमंत्री के साथ एक बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने आश्वासन दिया था कि लखनऊ में कार्यकर्ताओं को बुला कर मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा करेंगे लेकिन जून माह बीत चुका है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला संरक्षक अमरनाथ दुबे ने कहा कि 15 दिन के अंदर रुका हुआ मानदेय नहीं मिला तो संघ 29 जुलाई को सड़क पर उतरेगा। बैठक में महामंत्री डा. माया सिंह, निर्मला सिंह, आशा जायसवाल, ऊषा वर्मा, जामवंती राय, पन्ना देवी, कमला यादव, मीता सिंह, उर्मिला सिंह, शैल सिंह, ममता, मंजू सिंह, नीतू सिंह, शीला चौहान, कौशल्या दुबे, मालती सिंह, सीता सिंह, हीरा यादव, लाची देवी, राजेश कुमार, तिलकू कुशवाहा तथा सतीश गुप्ता आदि उपस्थित थे।