फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 10 Jun 2019 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
देवकली। नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली ब्लाक के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने कार चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजा की मांग को लेकर गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। तहसीलदार के आश्वासन पर डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि करंडा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी प्रदीप राम (25) सोमवार की शाम को बाइक में तेल भराने के लिए देवकली पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इस दौरान शाम को करीब पांच बजे देवकली ब्लाक के पास वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल होने से प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। कुछ ही देर में वह मौके पर पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कार चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजा की मांग को लेकर गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर घटनास्थल के पास जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह, तहसीलदार दिनेश सिंह, नायब तहसीलदार राकेश कुमार, सपा विधायक सुभाष पासी के प्रतिनिधि आसू दूबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख लालचंद यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों को जाम समाप्त करने के लिए समझाने-बुझाने लगी, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। तहसीलदार ने अधिकारियों से वार्ता कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर डेढ़ घंटा बाद साढ़े छह बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ। जाम की वजह से लोग गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। मालूम हो कि मृतक प्रदीप राम पेटिंग का कार्य करता था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिवार वालों की तरफ से मामले की तहरीर नहीं मिली है। मिली तो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed