फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्रामीण ठोकर निर्माण तक जारी रखेंगे आंदोलन

ग्रामीण ठोकर निर्माण तक जारी रखेंगे आंदोलन

Tue, 01 May 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण ठोकर निर्माण तक जारी रखेंगे आंदोलन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। गंगा कटान से सेमरा और शिवरायकापुरा के अस्तित्व को बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्यवाई नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सेमरा शिवमंदिर परिसर में महापंचायत की। इसमें उपस्थित लोगों ने हाथ उठा कर ठोकर निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। महापंचायत में उपस्थित लोगों ने गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं सरकार द्वारा कोई ठोस उपाय न करने पर आक्रोश प्रकट किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब-तक ठोकर का निर्माण या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो जाता है। आंदोलन जारी रखा जाएगा। सभी लोगों की राय से महापंचायत में यह निर्णय लिया गया कि यदि निर्माण शुरू नहीं होता है। तो आंदोलन जारी रहेगा और इसे विस्तार देते हुए आगामी सात मई को ग्रामीण पैदल चलकर मुहम्मदाबाद तहसील कार्यालय पहुंच कर धरना देंगे। उसके बाद भी सुनवाई न होने पर पैदल मार्च कर जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। वहां भी बात नहीं बनने पर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली पहुंच कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। दिन भर चली महापंचायत में रसोईया संघ की महिलाएं, किसान सभा एवं आसपास के गांव शेरपुर, रामपुर आदि गांव के लोग भारी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव, तहसीलदार रामाश्रय, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, पशुपतिनाथ राय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विरेंद्र राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश राय, पूर्व प्रमुख चंदा यादव, रसोईया संघ की जिलाध्यक्ष सुगंती कुशवाहा, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंचल, राजेश राय बागी, डॉ. योगेश गुप्ता आदि शामिल रहे। अध्यक्षता बल्लन राय एवं संचालन प्रेमनाथ गुप्ता ने किया। अंत में रामबचन राय ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed