{"_id":"5a58effc4f1c1bd9408b475d","slug":"121515778044-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण विद्यालय के विकास के हित में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण विद्यालय के विकास के हित में
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राजकीय हाईस्कूल मधुवन और राजकीय हाईस्कूल गोड़ी में शुक्रवार को दो दिवसीय विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का प्रशिक्षण शुरू हुआ। राजकीय हाईस्कूल मधुबन में सुबह सरस्वती वंदना के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पुष्पलता श्रीवास्तव ने प्रतिभागी सदस्यों से कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यालय के विकास के हित में है। इसके माध्यम से समुदाय के लोग विद्यालय से जुड रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण को पूरी लगन से ग्रहण करने की सलाह दी।
मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन सदस्यों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की जानकारी दी गई। इसके अलावा सदस्यों से विद्यालय की विकास योजना का निर्माण कराया गया। सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्व का बोध कराने के बाद प्रथम सत्र समाप्त हुआ। दूसरे सत्र में सदस्यों को ग्रुपों में बांटकर उनसे आवंटित विषयों पर चार्ट का कार्य भी कराया गया। प्रत्येक ग्रुप की तरफ से इसका प्रस्तुतीकरण भी किया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान छूटे हुए बिंदुओं को जोड़ा गया। प्रतिभागियों की तरफ से शिक्षक राजेश विश्वकर्मा, बबिता यादव, अनीता देवी, मीरा राय, वंदना गुप्ता, भुवनेश्वर कुमार, राजीव कुमार सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, पारस खरवार, अंजनी कुमार, नीरज गुप्ता, शंभूनाथ और गुलाल निषाद ने ग्रुप में बंटकर अपना-अपना प्रस्तुतीकरण का कार्य पूर्ण किया। अंत में पहले दिन के अंत में खेल विधि से बच्चों को ज्ञान कराने की विधा को सीखा।