{"_id":"59b42ba04f1c1bf27f8b57e6","slug":"121504979872-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न बदलने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर उपकेंद्र में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न बदलने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर उपकेंद्र में जड़ा ताला
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले अचानक फुंक गया। सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर को न बदले जाने पर शनिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए और सभी फीडरों की आपूर्ति बंद कराने के बाद गेट में ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। नाराज लोगों का कहना था कि जबतक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता है, तबतक वह ताला नहीं खोलेंगे। आपूर्ति बंद कराए जाने की वजह से करीब 250 गांव की बत्ती गुल हो गई। उपभोक्ताओं द्वारा एक घंटे बाद आपूर्ति शुरू कराने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि कस्बा के वार्ड नंबर-08 में बिजली आपूर्ति के लिए 250 केवी का ट्रांसफार्मर विभाग की तरफ से लगवाया गया था। तीन दिन पहले यह ट्रांसफार्मर जल गया। इससे वार्ड नंबर-आठ की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। नौ तथा 11 नंबर वार्ड में कई लोगों की बत्ती गुल हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विभाग को दी। बावजूद ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। इसे लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। वह लोगों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर दिन में 12.30 बजे पहुंच गए। छह फीडरों की आपूर्ति बंद कराते हुए उपकेंद्र में ताला जड़ दिया। इससे करीब ढाई सौ गांव की आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर उपकेंद्र परिसर में लोग धरने पर बैठ गए। इस मौके पर भाजपा के जायसवाल युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुग्रह जायसवाल ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आमजनता परेशान है। वार्ड नंबर-8 का ट्रांसफार्मर 25 दिन पहले जला था। मुहल्ले के लोगों ने चंदा लगाकर ट्रांसफार्मर को बदलवाया और वे 22वें दिन ही जल गया। विभाग ट्रांसफार्मर बदलने में भी खेल कर रहा है। ट्रांसफार्मरों की ठीक से रिपेयरिंग तक नहीं की जा रही है। जब तक मौके पर कोई अधिकारी आकर यह आश्वासन नहीं देता है कि तत्काल ट्रांसफार्मर बदला जाएगा, जब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
पूर्व चेयरमैन एवं बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश प्रधान ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र के जेई मनमानी करते है। लोगों से ठीक ढंग से बात नहीं करते है। फाल्ट को दुरुस्त कराने में उनकी तरफ से लापरवाही बरती जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों बिजली से वंचित होना पड़ता है। एसडीओ से मोबाइल से वार्ता होने पर एक घंटा बाद अन्य फीडरों की आपूर्ति शुरु हुई। शाम साढ़े चार बजे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था और धरना जारी था। धरना में दिनेश प्रधान, दिलीप जायसवाल, राहुल जायसवाल, हरलेश जायसवाल, सोनू शाहू, बिट्टू चौबे, अमजद खां, सोनू गुप्ता, महेंद्र, अमित जायसवाल आदि शामिल रहे।