{"_id":"59b42b9e4f1c1be47f8b58e9","slug":"121504979870-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों ने गर्भवती महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों ने गर्भवती महिला को पीटा
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरवा मुहल्ला में शनिवार को दिन में पड़ोसियों ने किसी बात को लेकर एक गर्भवती महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मोहनपुरवा निवासी सुनील कुमार की पत्नी गर्भवती पत्नी जगवंती देवी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी एक पुरुष और दो महिलाएं घर में घुस गई। किसी बात को लेकर गर्भवती जगवंती की जमकर पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। किसी ने इसकी सूचना पति को दी। जानकारी होते ही पति सुनील घर पहुंचा। पिटाई का विरोध किया तो पड़ोसियों ने उसकी भी जमकर पिटाई की। किसी तरह सुनील ने 108 नंबर की एम्बुलेंस को सूचना किया। एम्बुलेंस के पहुंचने पर पत्नी को जिला अस्पताल लाया। महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध सदर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि ऐसी किसी मामले की उन्हें जानकारी नहीं है और न ही किसी की तरफ से कोई तहरीर दी दी गई। अगर तहरीर मिलती है तो मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।