{"_id":"5c8a95fcbdec22145e480e91","slug":"11552586236-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र में खराबी आने से घंटों गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र में खराबी आने से घंटों गुल रही बती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर(गाजीपुर)। जमानिया विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार की सुबह तकनीकी खराबी आने से करीब सौ गांवों की बत्ती गुल हो गई। घंटों बिजली गायब रहने से लोग परेशान रहे। एक तरफ जहां बिजली पर आधारित कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ गए, वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग परेशान रहे।
मालूम हो कि जमानिया विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के तीन विद्युत उपकेंद्रों पर विद्युत आती है। इन उपकेंद्रों से विभिन्न गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे जमानिया विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे सुहवल, रेवतीपुर , उतरौली , नौली, नगदिलपुर, पकड़ी, अठहठा, गोपालपुर, हसनपुरा, उधरनपुर, नगसर, बेटावर, ढढ़नी सहित करीब सौ गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली जाने पर लोगों ने सोचा कि शायद कहीं छोटा-मोटा फाल्ट हुआ होगा, उसे दुरुस्त कर अब-तब बिजली आ जाएगी, लेकिन जब घंटों बाद भी बिजली नहीं आई तो लोगों की परेशानी बढ़ गई। बिजली पर आधारित कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बिजली आने का इंतजार करते रहे। जिन लोगों ने इन्वर्टर लगा रखा था, बैट्री चार्ज न होने से वह भी निर्धारित समय पर बंद हो गए। चार्ज न होने से तमाम लोगों को मोबाइल भी शो-पीस बन गए। जिन लोगों के पास विद्युत उपकेंद्र या अधिकारियों का मोबाइल नंबर था, वह बार-बार फोन कर यह पता लगाने में लगे रहे कि आखिरकार इतनी देर से बिजली क्यों गायब है और कब तक आएगी। 11 घंटा बाद शाम को पांच बजे तक बिजली का दर्शन नहीं हुआ था और लोग परेशान रहे। इस संबंध में एसडीओ जमानिया डीके राव ने कहा कि जमानिया विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी खराबी आने की वजह से आपूर्ति प्रभावित हो गई। खराबी को ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।