{"_id":"5c8406d5bdec22146d7065cf","slug":"11552156373-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। स्थानीय तहसील सभागार से शनिवार को उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने ईवीएम वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान वोटरों की शंका के समाधान के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वीवीपैट नामक नई यूनिट को ईवीएम मशीन के साथ जोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मतदाता की ओर से डाले गए वोट की एक पर्ची सात सेकेंड के लिए मतदाता को वीवीपैट मशीन की स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें मतदाता का क्रमांक, उसका नाम एवं चुनाव चिन्ह भी स्पष्ट हो सकेगा। तहसीलदार आलोक कुमार ने उपस्थित अधिवक्ताओं, वादकारियों, महिलाओं, पुरुषों, दिव्यांगों, बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के दौरान इस मशीन के उपयोग संबंधित जानकारी दी। आगामी चुनाव में अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रचार वाहन की ओर से नगर के कंकड़वा घाट, रामलीला मैदान, दुरहिया, पुरानी सट्टी बाजार, गांधी चौक, बरुइन मोड़, पांडेय मोड़, बड़ेसर मोड़ आदि भीड़ वाले स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया।