फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नामवर सिंह ने हिंदी आलोचना को नई दिशा दी

नामवर सिंह ने हिंदी आलोचना को नई दिशा दी

Sat, 23 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
नामवर सिंह ने हिंदी आलोचना को नई दिशा दी
गाजीपुर। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक डा. नामवर सिंह के निधन पर शोक सभा व्यक्त किए जाने का सिलसिला जारी है। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हिंदी आलोचना को एक नई दिशा दी है।
विज्ञापन

शहर के तुलसी सागर स्थित वरिष्ठ कवि दिनेश चंद्र शर्मा के आवास पर शनिवार को आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। श्री शर्मा ने कहा कि नामवर सिंह हिंदी की विधा आलोचना और समीक्षा के क्षेत्र में सशक्त हस्ताक्षर थे। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। वीके सिंह ने कहा कि उनमें हिंदी की कई विधाओं की झलक मिलती थी। इस मौके पर ओएन प्रधान, अशोक कुमार गुप्ता, मनीष तिवारी, हृदयनारायण आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में रामचरित उपाध्याय स्मृति संस्थान में आयोजित शोक सभा में वरिष्ठ साहित्यकार डा. जितेन्द्र नाथ पाठक ने कहा कि हिंदी समीक्षा में द्वंदात्मक ऐतिहासिक भौतिकवाद के आधार पर अपभ्रंश काव्य से लेकर आधुनिक साहित्य की समीक्षा कर के आलोचना विधा को एक नया आयाम दिया। छायावाद, रहस्यवाद, प्रगतिवाद आदि सभी पर इनका एक नजरिया रहा है। डा. माधांता राय ने हिंदी आलोचना के विकास पर दृष्टिपात करते हुए कहा कि छायावादी कविता पर अंतर्मुखता आदि के आरोप को सबसे पहले नंददुलारे वाजपेई ने उसे समय से जोड़ते हुए शुक्ल जी का खंडन किया था। नामवर जी ने प्रगतिशील दृष्टि से अपने समय से जोड़ दिया। रामवतार ने उन्हें प्रखर पत्रकार बताते हुए जनयुग और आलोचना के संपादन कला पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डा. अबिका पांडेय, डा. गंगेश, एसएन मिश्रा, डा. रमाशंकर सिंह, डा. विक्रमादित्य मिश्र, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सियाराम शरण वर्मा, प्रमोद राय, उदय प्रताप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed