{"_id":"5c6edfdfbdec2259c53e1cd0","slug":"11550770143-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य सुधारने में माता -पिता का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य सुधारने में माता -पिता का हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बदौली अदाई के परिसर में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में बच्चों के अधिकार के विषय पर गोष्ठी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार ने कहा कि सात साल से 14 साल तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। बच्चों पर पढ़ाई या काम का दबाव नहीं डाला जाना चाहिए जिससे बच्चों को ठेस पहुंचे।
श्री सुनील कुमार ने कहा कि समाज में जागरूकता आवश्यक है तभी देश का विकास हो सकता है। बच्चों का भविष्य संवारने में माता-पिता का सबसे बड़ा हाथ होता है। बच्चों को धर्म, संस्कार और संस्कृति के बारें में बताया जाना चाहिए। उन्होंने बाल अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया । बच्चों से काम नहीं करना चाहिए। उप जिलाधिकारी रमेश यादव ने कहा परिवर्तन का दौर चल रहा है। लोगों के विचार बदल रहे हैं। भारत इससे अछूता नहीं है। कहा कि बच्चें गलत लाइन न पकड़े इसका अभिभावक हमेशा ध्यान दें। बच्चे हमारे राष्ट्र के धरोहर हैं। बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर, टेक्निशियन बनाने के लिए गार्जियन और सबका सहयोग जरूरी है। इस मौके पर वरिष्ठ एडवोकेट दयाशंकर दूबे, समता बिंद, आलोक कुमार राय, बृज नारायण पाठक, अजय कुमार यादव ने अपना विचार व्यक्त किया। शिविर में मंजू शुक्ला, आनंद वर्मा, नीता सिंह, माया यादव, बसंती देवी, सोनामती, सरोज देवी समेत छात्र, अभिभावक मौजूद थे। संचालन आलोक कुमार राय ने किया। आयोजक ग्राम प्रधान दयाशंकर यादव ने आगंतुकों का आभार जताया।